About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

2 दिन पहले अपराधियों के गोली से घायल कोयला व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद साहू का इलाज के दौरान माैत

Share the post

रांची। बालूमाथ के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कोयला व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद साहू अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सोमवार की सुबह तकरीबन तीन बजे मेडिका अस्पताल अंतिम सांसे ली। बता दें कि 12 अगस्त को अज्ञात अपराधियों ने उनपर हमला किया था। इस दौरान अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मारी थीं। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से बालूमाथ में गम और आक्रोश का माहौल है। बालूमाथ के कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी। अपराधियों ने झरिवा तलाब दून स्कूल के करीब यह फायरिंग की थी। इस गोलीबारी की घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बता दें कि राजेंद्र प्रसाद साहू पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष लातेहार व पूर्व चतरा लोकसभा प्रत्याशी रह चुके हैं। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

सड़क जाम, समर्थकों ने एक घर में लगाई आग

राजेंद्र साहू की मौत की खबर मिलने के बाद समर्थकों में गुस्सा का उबाल है। समर्थकों ने एक घर मे की तोड़फोड़ कर आग लगा दी। कार को भी आग के हवाले कर दिया। विरोध में सड़क को जाम कर दिया गया है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। राजेंन्द्र साहू कोयला व्यापारी के साथ- साथ पूर्वा जिला परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके है। राजनीति में भी उनकी गहरी पैठ थी। इलाके के लोगों मे उनकी पहचान रही है। पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिली है। वह अमन साव गिरोह के निशाने पर थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें एक बॉडीगार्ड भी दिया गया था। इस घटना के बाद से इलाके के दूसरे व्यवसायी भी खौफ में है। लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Response