About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 17, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

18 नवंबर को झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर’ कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

Share the post

रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूट गए पात्र नागरिकों को निर्वाचन आयोग एक और मौका देने जा रहा है। आगामी 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक और चुनाव पाठशाला का भी आयोजन होगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष कैंप का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराना सुनिश्चित करें। कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कैंप के दौरान तीन प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ASDD सूची का होगा पुनः प्रकाशन

पहले चरण में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ASDD (एएसडीडी) सूची का सभी मतदान केंद्रों पर पुनः प्रकाशन किया जा रहा है। यदि कोई पात्र नागरिक किसी कारणवश इस सूची में शामिल हो गया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 अथवा इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकता है।

नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले मतदाताओं पर भी फोकस

दूसरे चरण में नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और अन्य श्रेणियों के मतदाताओं की सूची संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें वैसे मतदाता शामिल हैं, जिन्हें निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) स्तर से सुनवाई के दौरान दो बार नोटिस जारी किया गया है और घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को भी मौका

तीसरे चरण में ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों की पहचान की जाएगी, जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं। ऐसे नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त कर मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि एसआईआर के तहत आयोजित होने वाली यह छठी और अंतिम बीएलओ-बीएलए-2 बैठक है। उन्होंने राज्य के सभी पात्र नागरिकों से 18 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष कैंप में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे।

Leave a Response