About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
CricketNews

वेस्टइंडीज ने आखिरी मुकाबले में भारत को हराकर टी-20 सीरीज जीती

Share the post

Man of the match ब्रेंडन किंग ने नाबाद 85 रन बनाए

रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज वेस्ट इंडीज ने 3-2 से अपने नाम कर ली। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गये आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाये। इसके ज़वाब में वेस्ट इंडीज की टीम 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। ब्रेंडन किंग ने नाबाद 85 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों पर 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि तिलक वर्मा 18 गेंदों पर 27 रन बनाए। विंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 4 विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर और अकील हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। खराब रोशनी के कारण कुछ देर के लिए मैच भी रोक दिया गया था। मैच रुकने तक वेस्टइंडीज ने 1 विकेट पर 117 रन बना लिए। ब्रेंडन किंग ने फिफ्टी जमाई, वो 54 रनों पर नाबाद हैं। जबकि निकोलस पूरन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। विंडीज को जीत के लिए 45 गेंदों पर 49 रन चाहिए। लेकिन मुकाबला फिर से शुरू हो गया। इसके साथ ही टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई। स्पिनर तिलक वर्मा ने निकोलस पूरन (47) को कैच आउट कराया।

Leave a Response