About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, October 26, 2026
अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

पुलिस तीरंदाजी: महिला में CISF व पुरुष में ITBP बना चैंपियन, समापन समारोह में शामिल हुए हेमंत सोरेन

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास और मेहनत के जरिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

अंकिता भकत को भी किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत को भी सम्मानित किया। उन्होंने एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजी टीम की स्वर्ण पदक जीतने वाली उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

महिला वर्ग में CISF और पुरुष वर्ग में ITBP अव्वल

प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 37 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस 34 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 23-23 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 53 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश पुलिस 22 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान पुलिस 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

खेल व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम: सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं। ये व्यक्तित्व निर्माण, टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे। समारोह में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड की प्रतिनिधि मीणा भारती, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे और मनोज कौशिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न पुलिस टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Response