About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
Breaking NewsJHARKHAND NEWSLatest Hindi News

सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में हेमंत सोरेन की मौजूदगी, राहुल-प्रियंका के साथ दिखे झारखंड के CM

Share the post

सोनिया गांधी की किताब ‘द पावर ऑफ साइलेंस’ के लॉन्च पर भावुक हुईं राहुल-प्रियंका की मां, बोलीं- राजीव गांधी के जाने के बाद टूट गई थी

दिल्ली. नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘द बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का लोकार्पण किया गया। इस खास मौके पर सोनिया गांधी भावुक नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत उनके जीवन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म से हुई। फिल्म में उनके जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया, जिसे देखकर सोनिया गांधी भावुक हो गईं। इस दौरान सोनिया गांधी ने अपने जीवन के कठिन दौर को याद करते हुए कहा कि जब राजीव गांधी इस दुनिया में नहीं रहे, तब वह पूरी तरह टूट गई थीं। उस मुश्किल वक्त में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें संभाला। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका ही उनके माता-पिता बन गए थे।

कार्यक्रम में जुटे देशभर के दिग्गज नेता

किताब के लोकार्पण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले सहित कई विपक्षी नेता पहुंचे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

क्यों लिखी सोनिया गांधी ने यह किताब?

सोनिया गांधी ने बताया कि उनके परिवार को लेकर लंबे समय से कई तरह की बातें कही जा रही हैं, जिनमें से ज्यादातर वास्तविकता से दूर हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी, परिवार और अनुभवों को खुद शब्दों में सामने रखने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह किताब उनकी निजी जिंदगी और भारत में अपनेपन की तलाश की कहानी है। इटली से भारत तक के सफर, राजीव गांधी से मुलाकात, शादी, परिवार और राजनीतिक जीवन के अनुभवों को इसमें जगह दी गई है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर को बाजार में आ चुकी है। प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स के मुताबिक, एक सप्ताह से भी कम समय में इसकी दो लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इस तरह किताब के लोकार्पण का यह कार्यक्रम सिर्फ साहित्यिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि सोनिया गांधी के निजी जीवन की भावुक यादों और विपक्षी दलों के नेताओं की एकजुट मौजूदगी के कारण राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण बन गया।

Leave a Response