About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
national national news | latest news | national latest hindi news | national news box bharat
NewsVideosViral

घर में लगे वाटर पंप से आने लगा डीजल-केरोसीन | जांच के लिए भेजा गया सैंपल | देखें वीडियो

Share the post

रांची। बिहार के बक्सर जिले में एक घर से पानी के जगह डिजल या केरोसीन निकलने लगा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग उस घर में यह माजरा जाकर देख रहे। नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन इलाके में एक घर में लगाए गए वाटर पंप से डीजल या फिर केरोसीन निकलने की बात सामने आई। इस बात की चर्चा देखते ही देखते पूरे नगर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ पेयजल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच होने लगी। प्रथम दृष्टया में सभी ने यही पाया कि जो पानी मोटर पंप से निकल कर आ रहा है, उस पानी में डीजल या केरोसीन मिला हुआ है। बाद में पीएचइडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वाटर सैंपल कलेक्ट कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि पानी को सूंघने पर इसका गंध केरोसीन की तरह आ रहा है। लेकिन अब इसका जांच ही होगा तो सच्चाई सामने आएगी। वहीं, घर के लोगों ने कहा कि इसी महीने से यह मामला आने लगा। जब पानी के लिए वाटर पंप को चलाते हैं तो केरोसीन या डिजल के तरह पानी निकलता है। घर की मानें तो ये लोग तेल ही बता रहे हैं।

शिनानंद कहते हैं- तेल का ही स्रोत है

जानकारी के अनुसार भवन निर्माण कार्य से जुड़े शिवानंद राय ने चरित्रवन इलाके में अपने घर में वह पूरे परिवार के साथ रहते हैं। 4 जुलाई को उनकी पत्नी भगवती देवी ने सबसे पहले पानी में डीजल मिले होने की बात कही। पहले तो इस बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया। लेकिन फिर जब सबने पानी की गंध सूंघी तो सब को यह एहसास हो गया कि पानी में डीजल या केरोसीन मिला हुआ है। पहले दिन तो किसी ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी रहा, इसके बाद घर वालों के द्वारा अधिकारियों को इस बात की सूचना दी गई। शिवानंद राय ने बताया कि यह घर उनके ससुर ने बनावाया था। तकरीबन ढाई सौ फीट नीचे तक पाइप डाली हुई है। इसके पूर्व इस तरह की कोई बात कभी सामने नहीं आई थी। लेकिन अचानकह मामला पेश आने लगा। उन्होंने दावे से कहा कि निश्चय ही नीचे तेल का स्रोत है, जिसका खुलासा जल्द ही हो जाएगा।

Leave a Response