About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 21, 2026
झारखंड पवेलियन में IITF-2026 के दौरान झारक्राफ्ट की तसर, मलबेरी और बनारसी सिल्क साड़ियों के साथ खादी एवं हस्तशिल्प उत्पादों का स्टॉल
दिल्ली के भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में झारखंड के स्वदेशी उत्पादों की धूम
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

IITF-2026 में छाया झारखंड का जलवा, झारक्राफ्ट की सिल्क साड़ियों और खादी उत्पादों की बढ़ी मांग

Share the post

नई दिल्ली/रांची। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां झारक्राफ्ट और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और स्वदेशी उत्पादों की खूब चर्चा हो रही है। झारखंड की पारंपरिक कला, बुनकरी और स्थानीय उत्पादों की विविधता मेले में आने वाले लोगों को आकर्षित कर रही है।

झारक्राफ्ट की सिल्क साड़ियों की खास मांग

झारक्राफ्ट के स्टॉल पर तसर, मलबेरी और बनारसी सिल्क की साड़ियां ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। इन साड़ियों की कीमत 2,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक है। पारंपरिक बुनाई और आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियों के अलावा दुपट्टे, कॉटन बेडशीट और विभिन्न प्रकार के कपड़े भी उपलब्ध हैं। सिल्क की गुणवत्ता और डिजाइन के कारण आगंतुक इन उत्पादों में खास रुचि दिखा रहे हैं।

खादी के कपड़ों से लेकर हर्बल उत्पादों तक की रेंज

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर भी खादी उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। यहां जैकेट, शॉल, साड़ियां, पैंट और दुपट्टे की विभिन्न रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से शैंपू, फेसवॉश, हर्बल हेयर ऑयल और बॉडी लोशन जैसे व्यक्तिगत देखभाल से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।

आम लोगों के लिए मेला खुलने के बाद बढ़ी बिक्री

झारक्राफ्ट के स्टॉल संचालक जायल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बी2बी कारोबार के दौरान बिक्री कुछ धीमी रही। हालांकि, आम लोगों के लिए मेला खुलने के बाद स्टॉल पर आगंतुकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसका सकारात्मक असर बिक्री पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की बढ़ती संख्या के साथ झारक्राफ्ट के उत्पादों की मांग और बिक्री में और इजाफा होगा।

झारखंड के कारीगरों और बुनकरों को मिल रहा राष्ट्रीय मंच

गौरतलब है कि झारक्राफ्ट झारखंड की पारंपरिक हथकरघा कला, रेशम उत्पादन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला झारखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक बड़ा मंच बन रहा है। इससे राज्य की पारंपरिक कला, कारीगरी और स्थानीय उद्यमिता को नए बाजार और ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।

      Leave a Response