लोहरदगा के प्रसिद्ध नागपुरी गायक बसीर अंसारी की मौत, संगीत जगत में शोक की लहर
रांची. लोहरदगा जिले के हीरही निवासी जाने-माने नागपुरी गायक बसीर अंसारी की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. 58 वर्षीय बसीर अंसारी की मौत की खबर से नागपुरी संगीत जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन से क्षेत्र ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया.
add a comment






