About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

ब्रेकिंग: बालूमाथ में कोयला व्यवसायी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू पर फायरिंग, स्थिति नाजुक

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। बालूमाथ के कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। अपराधियों ने झरिवा तलाब दून स्कूल के सरीब फायरिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि राजेंद्र प्रसाद साहू पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष लातेहार व पूर्व चतरा लोकसभा प्रत्याशी रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस अपराधियों की तलाश में जगह- जगह छापेमारी कर रही है। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला की है। बताया जा रहै ह कि राजेंन्द्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे। उनका दफ्तर पुराना कस्तुरबा विद्यालय के पास है। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो अपराधी भी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है

राजेंन्द्र साहू कोयला व्यापारी के साथ- साथ पूर्वा जिला परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। राजनीति में भी उनकी गहरी पैठ थी। इलाके के लोगों मे उनकी पहचान रही है। पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिली है। वह अमन साव गिरोह के निशाने पर थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें एक बॉडीगार्ड भी दिया गया था। कोई इस मामले में खुलकर जानकारी नहीं दे रहा है। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से इलाके के दूसरे व्यवसायी भी खौफ में है। लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Response