+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
News

सीएम ने कहा- विधि व्यवस्था की बात करने वाले सदन की ही विधि व्यवस्था को खत्म कर दिए

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने समापन अभिभाषण दे रहे। सबसे पहले उन्होंने राहुल गांधी को बधाई दिए। कहा देश की न्यायपालिका पर सबको भरोसा है। सीएम ने इसके बाद जमकर विपक्ष को लताड़ा। उन्होंने कहा कि विधि व्यव्स्था की बात करने वाले सदन की ही विधि व्यव्स्था को खत्म कर दिए। बीजेपी के नेताओं को अच्छी शिक्षा ही नहीं मिली तो अच्छा संस्कार कहाँ से आएगा। देश को बीजेपी की पार्टी खत्म करके रख दी है। देश की स्थिति बहुत ही भयावह है। देश की सारी संपत्तियों को लुटा जा रहा। बेरोजगारी चरम पर है। विपक्ष विकास की नहीं, विनाश की राजनीति करते हैं। हरियाणा में आजादी के बाद कभी कोई घटना नहीं घटी। लेकिन बीजेपी की सरकार ने वहां क्या करवाया ये देश की जनता देख ली। पुलिस गुंडों को संरक्षण दे रही। बीजेपी बंदूक के नोक पर देश चलाना चाह रहे।

Leave a Response