+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
HealthLifeNewsPolitics

धनबाद के कतरास में 2 गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव | पुलिस ने बिगड़े हालात को काबू में किया

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद कैलूडीह खटाल में एक वाहन की बैटरी चार्जर चोरी होने के बाद जमकर बवाल हुआ। मामूली सी बात को लेकर तनाव इतना बढ़ गया कि दो गुटों के बीच हिंसक रूप ले लिया। यह घटना सुबह में 9 से 10 बजे घटी। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। हालांकि प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए बिगड़ते हालात को काबू में कर लिया। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर मौके वारदात पर तैनात कर दिया गया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने माके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण पा लिया था। लेकिन कुछ घंटे बाद फिर दोनों गुट आमने-सामने होकर पत्थरबाजी करने लगे। इस पत्थरबाजी की घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस लोगों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response