About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EconomyNewsPolitics

सीएम हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की भूमि से 16434. 841 लाख रु. की 616 योजनाओं की दी सौगात

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

हूल दिवस के अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को शत-शत नमन : सीएम

  • लाभुकों के बीच 12 करोड़ 80 लाख  रु.  से ज्यादा की परिसंपत्तियों का किया वितरण
  • मुख्यमंत्री ने नेक्स्ट जेन ई- हॉस्पिटल सिस्टम का किया शुभारंभ
  • फूलो झानो स्मृति पार्क और रांगा थाना के नवनिर्मित भवन का भी किया उद्घाटन

रांची। शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था से ही स्वस्थ और मजबूत समाज व राज्य बन सकता है। राज्य सरकार इसी  प्रतिबद्धता के साथ के साथ अपनी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की पवित्र भूमि- भोगनाडीह (बरहेट, साहिबगंज) में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने साहिबगंज सदर अस्पताल में जेन नेक्स्ट ई- हॉस्पिटल सिस्टम का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए कहा- अब राज्यवासी विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श ले सकेंगे।सरकार के इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मु और साहिबगंज जिले के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत के पदाधिकारी मौजूद थे।

वीरों और शहीदों की धरती है झारखंड

सीएम ने कहा कि झारखंड सदैव से ही वीरों और शहीदों की धरती रही है। हमारे पुरखों और पूर्वजों ने एक तरफ शोषण और जुल्म के खिलाफ लंबा संघर्ष किया, वही ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव फूलो -झानो, तिलका मांझी, नीलाम्बर -पीताम्बर जैसे हजारों वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें अपने इन वीर शहीदों पर गर्व है।  आने वाली पीढ़ी को को इनकी वीरगाथा से अवगत कराएं।

आप आगे बढ़े,  सरकार आपको कार्य उपलब्ध कराएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर वर्ग और हर तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई जा रही है। जरूरत है कि आप आगे बढ़ें, आपको सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य उपलब्ध कराएगी। हर व्यक्ति स्वावलंबी और सक्षम बने, यह हमारा संकल्प है।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत

सीएम ने कहा कि यह आपकी सरकार है। आपके मान-सम्मान की रक्षा के साथ आपको अपना हक और अधिकार मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, फूलो -झानो आशीर्वाद योजना, कृषि ऋण माफी योजना, नीलाम्बर- पीताम्बर जल समृद्धि योजना, जैसी कई योजनाएं सरकार चला रही है। इन योजनाओं से आप जुड़े और अपने को सशक्त बनाएं। आपका सशक्तिकरण राज्य को सशक्त बनाएगा।

बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें, सरकार उठाएगी खर्च

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की है। यहां निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। वहीं, अन्य सरकारी विद्यालयों में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इतना ही नहीं  प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर  मेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स की पढ़ाई के साथ  विदेशों में भी उच्च शिक्षा के  पूरा खर्च सरकार वाहन करेगी। बच्चे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16434. 841 लाख रुपए की  कुल 616 योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया इसमें 1571.277 लाख रुपए की 99 योजनाओं का उद्घाटन और 14863.564 लाख रुपए की 517 योजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें सदर अस्पताल, साहिबगंज में जेन नेक्स्ट ई -हॉस्पिटल सिस्टम का शुभारंभ, भोगनाडीह में फूलो झानो स्मृति पार्क और रांगा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शामिल है। सिस्टम इस मौके पर उन्होंने लाभुकों के बीच 12 करोड़ 80 लाख 27 हजार 900 रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। इसके अलावा चिकित्सकों और  नवनियुक्तों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

News Box Bharat latest news

 

 

Leave a Response