+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 18, 2025
EconomyNewsPolitics

सीएम हेमंत सोरेन 177 करोड़ राशि का उद्घाटन, शिलान्यास व परिसंपत्ति वितरण करने के लिए साहेबगंज रवाना

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • शुक्रवार को हूल दिवस के अवसर पर शहीद के गांव भोगनाडीह में रहेंगे
  • रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से रवाना हुए

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन से रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से साहेबगंज के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के रांची जंक्शन पहुंचने पर रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार व डीसीएम देवराज बनर्जी द्वारा उनका स्वागत किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हूल दिवस के अवसर पर शहीद के गांव भोगनाडीह में रहेंगे। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 177 करोड़ राशि का उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति का वितरण करेंगे। इसमें 12 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण और 164 करोड़ से अधिक योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को ही रात में इसी ट्रेन से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।

News Box Bharat latest news

News Bharat latest newsककक

Leave a Response