About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 10, 2026
Latest Hindi News

निशा भगत केस में बड़ा फैसला! अब CBI करेगी मौत की जांच, CM हेमंत का ऐलान

Share the post

रांची! आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने का निर्देश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा, “निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी। निर्देश दे दिए गए हैं।”मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद निशा भगत मामले में अब जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपे जाने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि निशा भगत की मौत के बाद से ही इस मामले की निष्पक्ष जांच और CBI जांच की मांग लगातार उठ रही थी। विभिन्न सामाजिक और आदिवासी संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।अब मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद निशा भगत की मौत के पीछे की परिस्थितियों और मामले से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सभी की निगाहें अब CBI की जांच पर टिकी हैं।

Leave a Response