About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
BusinessEconomyLifeNewsPolitics

गढ़वा में बनेगा फोर लाइन बाईपास रोड व फ्लाइओवर l खर्च होंगे 7 करोड़

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

मंत्री मिथलेश ठाकुर ने फोर लेन की मंजूरी मिलने के बाद प्रसन्नता जाहिर की

रांची। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने झारखंड के गढ़वा बाइपास रोड के लिए 196.870 किलो मीटर (संखा) व 196.870 किलो मीटर (संखा) के फोर लेन के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। फोर लेन के अलावा नवाडीह में एक फ्लाइओवर का निर्माण भी कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति आदेश निकल गया है। इसमें कुल 7 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के मंजूरी मिलने के बाद झारखंड सरकार के पेयजय एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट में प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने लिखा अंततः काफी लंबे संघर्ष के बाद अचला नवाडीह कब्रिस्तान को बचाते हुए नए फ्लाइओवर के निर्माण की स्वीकृति मिल गई। अब जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होकर बाईपास का काम पूर्ण होगा। मालूम हो कि पिछले दिनों NHAI के चेयरमैन एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में इसके निर्माण की सहमति बनी थी। अब इसका स्वीकृति आदेश भी निकल गया है। इसमें 3 स्पैन के 90 मीटर लंबे फ्लाइओवर का निर्माण होगा। जिसमें करीब सात करोड़ की अतिरिक्त राशि व्यय होगी। यह हम सबकी एक बड़ी जीत है। हमारी भावनाओं की, हमारी आस्था की जीत है। हम सबका सम्मिलित प्रयास, माननीय मुख्यमंत्री की पहल, राज्य सरकार के अधिकारियों की सकारात्मक रिपोर्ट, NHAI के अधिकारियों की अग्रगामी सोच एवं आदरणीय नितिन गडकरी जी की संवेदनशीलता समान रूप से इस सफलता के लिए उत्तरदायी है। जल्द गढ़वा को एक सुसज्जित बाईपास सड़क का उपहार मिलेगा। आप सबों को शुभकामनाओं के साथ जोहार।

News Box Bharat latest News

Leave a Response