About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 21, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन होने के बाद बैच लगाया गया

Share the post

रांची। झारखंड पुलिस के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। 24 जुलाई को झारखंड के नव प्रोन्नत 24 नए आईपीएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैच लगाकर सम्मानित किया। तो वहीं, रांची के ग्रामीण का सीनियर सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन होने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने नौशाद आलम को बैच लगाकर सम्मान बढ़ाया। इस समारोह में मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) झारखंड रांची, संजय आनंद राव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) झारखंड रांची, प्रिया दुबे, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) झारखंड रांची, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) झारखंड रांची, अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) झारखंड रांची, ए. विजयलक्ष्मी, पुलिस उप- महानिरीक्षक (कार्मिक) झारखंड रांची, डॉ० शम्स तबरेज, पुलिस उपमहानिरीक्षक (बजट) झारखंड , वाईएस रमेश, समादेष्टा जैप-1 एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अब नौशाद आलम को 2 स्टार मिल गया। साथ ही ड्रेस भी चेंज हो गया। 6 महीने के बाद नौशाद आलम डीआईजी बन जाएंगे। बता दें कि 2010 बैच के आईपीएस नौशाद आलम के कुशल नेतृत्व में कई कांड का खुलासा किया गया। अपराधियों पर अंकुश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। साथ ही कई समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Leave a Response