About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
CrimeNews

ब्रेकिंग: मेघालय के तुरा में धारा-144 लगाया गया

Share the post

मेघालय के सीएम संगमा के कार्यालय पर भीड़ ने हमला किया, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

रांची। मेघालय के तुरा में धारा -144 लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय पर भीड़ के द्वारा हमला किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय पर भीड़ ने सोमवार शाम को हमला कर दिया, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। सीएम कॉनराड संगमा सुरक्षित हैं। वह अभी भी तुरा में स्थित अपने कार्यालय के अंदर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने उनकी ऑफिस को घेर लिया है। हमला तब हुआ जब सीएम आंदोलनकारियों से बात कर रहे थे।

तुरा को सर्दियों की राजधानी बनाने की मांग

गारो हिल्स में रहने वाले समूह तुरा शहर को राज्य की सर्दियों की राजधानी बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए वह भूख-हड़ताल पर भी बैठे हुए थे। लेकिन सोमवार शाम उन्होंने सीएम ऑफिस पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने मुख्यमंत्री के दफ्तर पर पथराव भी किया। हमलावरों ने मांग की कि तुरा को सर्दियों की राजधानी बनाया जाए। जिस दौरान ऑफिस पर पथराव किया, उस वक्त मुख्यमंत्री भीतर ही मौजूद थे।सुरक्षाकर्मियों ने सीएम ऑफिस के बाहर बेकाबू हो रही भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

Leave a Response