About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

कल राहुल गांधी धुर्वा शहीद मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे

Share the post

रांची ! भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल यानि सोमवार 5 फरवरी को रांची प्रवेश करेगी. 5 फरवरी को रामगढ़ होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओरमांझी के पास रांची जिला में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी शाम में HEC परिसर धुर्वा स्थित शहीद मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे. इसको लेकर झारखण्ड कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. आज धनबाद में कई कार्यक्रम होने के बाद के दोपहर लगभग ढाई बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा बोकारो जिला में प्रवेश करेगी. धनबाद-बोकारो सीमा के तेलमोच्चो ब्रिज पर राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा. इसके बाद न्याय यात्रा पुपुनकी होते हुए चास के योधाडीह मोड़, धर्मशाला चौक, गरगा ब्रिज पार कर बोकारो जिला में प्रवेश करेगी. बोकारो के नया मोड़, बालीडीह, जैनामोड़, पेटरवार होते हुए रामगढ़ जिला में प्रवेश करेगी. यात्री विश्राम रामगढ़ में करेंगे.

Leave a Response