About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, July 4, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा: धीमी प्रगति पर ERO, AERO और BLO को शो-कॉज नोटिस, सुबह 6 बजे से घर-घर फॉर्म वितरण का निर्देश

रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
रांची में Special Intensive Revision 2026 की समीक्षा बैठक, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने Enumeration Form वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Share the post

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) के तहत Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कई ERO, AERO और BLO को कारण बताओ (Show Cause) नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी ERO, AERO, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी CDPO तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अधिकारियों को Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी करें और तय समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कराएं।

BLO सुबह 6 बजे से घर-घर पहुंचेंगे

उपायुक्त ने सभी BLO (Booth Level Officer) को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से घर-घर जाकर Enumeration Form का वितरण और संग्रहण करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने घरों पर उपलब्ध मिल सकें। उन्होंने कहा कि दिन के दूसरे हिस्से में एकत्र किए गए प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटाइजेशन किया जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया में तेजी आए।

धीमी प्रगति पर शो-कॉज नोटिस

समीक्षा बैठक में कई क्षेत्रों में कार्य की गति अपेक्षा से कम पाई गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ERO, AERO और BLO के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

रोजाना होगी प्रगति की समीक्षा

बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करें और वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की प्रगति पर लगातार निगरानी रखें। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

👉 यह भी पढ़ें:

👉 झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई पूरी सुरक्षा, सरकारी वाहनों के विवाद के बीच लिया बड़ा फैसला

👉 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, झारखंड के मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

👉 रांची में शुरू हुआ SIR-2026 अभियान, 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगे BLO

👉 विजन 2050 को मिलेगी नई रफ्तार: 8-9 जुलाई को दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित करेगी झारखंड सरकार

👉 जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, SSP और सरायकेला SP हटाए गए

Leave a Response