विज़न 2050 को मिलेगी नई रफ्तार: 8-9 जुलाई को दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित करेगी झारखंड सरकार, AI, IT और निवेश पर रहेगा फोकस

रांची: झारखंड सरकार राज्य के Vision 2050 को गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने झारखंड मंत्रालय में आमंत्रित किया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी भी मौजूद रहे।
कई नई नीतियों के ड्राफ्ट होंगे जारी
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण नीतियों के प्रारूप (Draft Policies) जारी करेगी। इनमें शामिल हैं—
- Jharkhand AI Policy
- Jharkhand Investment Promotion Policy
- Jharkhand Tourism Policy
- Jharkhand Textile Policy
- JIADA Regulations
- PPP Policy
इन नीतियों पर उद्योग जगत और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा।
IT, AI और डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष मंथन
पहले दिन डिजिटल गवर्नेंस, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। राज्य में आईटी पार्क, एआई आधारित निवेश और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसी दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ आईटी विभाग कई MoU भी करेगा।
निवेश और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
दूसरे दिन निवेश, औद्योगिक विकास और पर्यटन पर विशेष चर्चा होगी। राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। बड़े औद्योगिक घरानों के साथ कई महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही नई सरकारी नीतियों के ड्राफ्ट और डिजिटल पोर्टलों का भी शुभारंभ होगा।
Vision 2050 की दिशा में बड़ा कदम
सरकार का मानना है कि यह आयोजन झारखंड में वैश्विक निवेश आकर्षित करने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और Vision 2050 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम का समापन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा।
👉 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, झारखंड के मतदाताओं से सत्यापन कराने की अपील
👉 रांची में शुरू हुआ SIR-2026 अभियान, 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगे BLO
👉 झारखंड में 1,042 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया CPD प्रशिक्षण का शुभारंभ
👉 रांची में AIIMS की मांग तेज, RIMS-2 के लिए ₹2000 करोड़ की अपील, केंद्र के सामने झारखंड की स्वास्थ्य जरूरतों को रखा मजबूती से




