About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

ओरमांझी ट्रिपल मर्डर: 8 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा | 3 की तलाश जारी

Share the post

रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र में 3 लोगों के हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सूअर के द्वारा फसल नुकसान किए जाने के बाद हुए विवाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। रात भर चली छापेमारी में पुलिस ने 11 में से 8 आरोपियों को धर दबोचा है। ओरमांझी में झानेश्वर, उसकी दो पत्नी सरिता और संजू देवी की उसके गोतिया वालों ने ही मिलकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा ओरमांझी इलाके में ही रात भर छापेमारी की गई जिसमें 11 में से 8 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सहजनाथ बेदिया, राजो देवी, रंजीत बेदिया, संचित बेदिया, हेमंत बेदिया, महेंद्र बेदिया, पंचित बेदिया और रामेश्वर बेदिया शामिल हैं।

11 लोगों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को 11 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। सभी आरोपियों पर नामजद प्राथमिकी थाने में दर्ज की गई है। अभी भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।ओरमांझी गुंजा देवनजारा गांव में गुरुवार को झानेश्वर और उसकी दो पत्नियों की कुदाल से मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार बुधवार की शाम सूअर के द्वारा फसल बर्बाद करने को लेकर झानेश्वर के साथ सहजनाथ के परिवार के सदस्य से झगड़ा हुआ था। इस दौरान झानेश्वर ने उसे पीट दिया था, इसी बात को लेकर गुरुवार दिन के 11 बजे सहजनाथ ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ झानेश्वर के घर पर हमला कर दिया। उस वक्त झानेश्वर, उसकी दो पत्नी सरिता और संजू देवी के अलावा उनका भतीजा घर पर मौजूद थे। घर में घुसते के साथ मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने कुदाल से मारकर झानेश्वर, सरिता और संजू की हत्या कर दी।

Leave a Response