+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

शराब घोटाला: ईडी ने एक बड़े शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया | मंत्री रामेश्वर उरांव व भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय के घर पर रेड

Share the post

रांची। शराब घोटाला मामले में जानकारी मिल रही है कि ईडी ने एक बड़े शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को झारखंड के 32 स्थानों पर एक साथ शुरू हुई ईडी की रेड अब तक जारी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बुधवार सुबह से ही झारखंड की राजधानी रांची दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद में एक साथ ईडी ने दबिश दी। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के घर पर भी ईडी का सुबह में रेड चला। शराब कारोबारी के ठिकानों पर हुई छापरी में ईडी को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, इस दस्तावेजों के आधार पर कारोबारी को डीटेन किया गया। ईडी की यह कार्रवाई शराब मामले में जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है।

यहां मारी गई छापेमारी

रांची में बुधवार की सुबह 7 बजे के करीब झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बरियातू के डीआईजी ग्राउंड स्थित आवास पर ईडी की टीम पहुंची। पहुंचने के साथ ही ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित से पूछताछ की जा रही है। नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके करीबियों के ठिकाने पर रांची में रेड मारी गई। इसके अलावा देवघर के जमीन कारोबारी और भाजपा नेता अभिषेक झा, पूर्व भाजपा विधायक निर्भय शाहाबादी के गिरिडीह स्थित आवास में भी रेड अभी भी जा रही है ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल एविडेंस ईडी के हाथ लगे हैं। कई लोगों के यहां से लैपटॉप, पेन ड्राइव और कुछ फाइलें जब्त की हैं, जिसे ईडी ऑफिस लाया जा रहा है।

Leave a Response