![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_20230814_125804_Google-666x450.jpg)
![Tension in the area due to throwing a piece of banned meat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_20230814_125804_Google.jpg)
रांची। झारखंड के गुमला जिले के टोटो के शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक दिया है। इससे टोटो के लोगों में आक्रोश है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। खूब नारेबाजी हुई। सूचना मिलने के बाद गुमला के कई अधिकारी व पुलिस फोर्स गांव पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी मनोज कुमार ने खुद मंदिर में फेंके गये मांस के टुकड़े को साफ किया और मंदिर को धोया। ताकि लोगों में तनाव न हो, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुमला व रांची मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस ने मामला को नियंत्रण कर लिया है, लेकिन लोगों में गुस्सा है।
add a comment