About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
News

लैंड स्कैम मामला: सीएम ने ED से मांगा एक हफ्ते का समय

Share the post

रांची। सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे, उन्होंने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा है। जानकारी के अनुसार मेल से ED को पत्र भेजकर मिले समन पर एक सप्ताह का समय मांगा गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जमीन घोटाले की जांच कर रही है। इसको लेकर राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए 14 अगस्त को तलब किया था। ईडी ने मुख्यमंत्री को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है। सीएम हेमंत सोरेन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में दूरदर्शन पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड करवाएंगे।

जमीनों की जांच की जा रही है

ईडी के द्वारा रांची समेत अन्य जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के नाम पर ली गई जमीनों की जांच की जा रही है. ईडी ने अपनी जांच में रांची में ऐसे कई आदिवासी प्रकृति के जमीनों को चिन्हित किया है, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार का कब्जा रहा है। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 25/23 दर्ज किया है।

सीएम से पूछताछ पहले हो चुकी है

मुख्यमंत्री पहली बार 17 नवंबर 2022 को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे, तब उनसे 10 घंटे के करीब पूछताछ की गई थी। य़ह पूछताछ साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन और उससे जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में गयी थी। अवैध खनन केस के बाद दूसरी बार सीएम को जमीन घोटाले मामले में समन हुआ है। जमीन घोटाले में ईडी मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अर्जित संपत्ति की भी जांच कर रही है।

Leave a Response