About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

ED ने CM हेमंत सोरेन को भेजा रिकॉर्ड 10वां समन | ईडी के विरोध में आज उप राजधानी दुमका बाजार पूरी तरह से बंद

Share the post

रांची। ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर पत्र भेज है। सीएम को ईडी का यह दसवीं बार समन भेजा गया है। देश में यह ऐसा पहला मामला होगा की किसी को 10 समन भेजा गया हो। 8वें समन 27 से 31 जनवरी तक के समय में सीएम से कब पूछताछ की जाए यह तय करने को कहा था। इसस समन के जवाब में सीएम हेमंत सोरेन ने बीते गुरुवार (25 जनवरी 2024) को एक पत्र ईडी के अनुसंधान पदाधिकारी को भेजा था। सीएम ने पत्र भेज कर बताया था कि उन्हें ईडी का नौवां समन मिला है, लेकिन वह पूछताछ की तारीख या वक्त बाद में बताएंगे। ईडी को उन्होंने यह नहीं बताया था कि एजेंसी उसने 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ कर सकती है या नहीं। एजेंसी ने 22 जनवरी को सीएम को समन भेजकर 25 जनवरी तक यह बताने को कहा था कि वह 27-31 जनवरी के बीच पूछताछ का कोई वक्त मुकर्रर कर एजेंसी को बताएं। ऐसे में ईडी ने एक बार फिर पत्र भेज कर सीएम से समय और स्थान तय करने की बात कह दी है।

दुमका बाजार बंद

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 27 जनवरी को दुमका बाजार बंद का आह्वान किया है। बंद के आह्वान पर झामुमो के नगर अध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी लगातार हमारे नेता सीएम हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दुमका शहरवासियों से अपील की है कि आप अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को शनिवार को बंद रखें। जेएमएम के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर ईडी का विरोध कर रहे हैं। पूरी तरह से बाजार बंद है। यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्वक है। जेएमएम के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। एक भी दुकान दुमका में नहीं खुला है। यादव ने कहा कि बंद से वाहनों के परिचालन को मुक्त रखा गया है। यादव ने कहा कि यह बंद एक चेतावनी की तरह है। अगर ईडी की कार्रवाई इसी तरह जारी रही तो हम ज्यादा बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। इसके पहले इसी मुद्दे पर संथाल परगना के साहिबगंज में कुछ दिन पूर्व झामुमो कार्यकर्ताओं ने बंद बुलाया था।

Leave a Response