+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 29, 2026
LifeNews

दलादली चौक अब कहलायेगा सुभाष मुंडा चौक । अंतिम यात्रा घर से श्मशान घाट के लिए निकला

Share the post

रांची। सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा का अंतिम यात्रा घर से श्मशान घाट के लिए निकल गया। दलादली पुरनाटोली श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पिता ने दी। सुभाष का एक डेढ़ साल का बेटा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सुभाष के अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ा। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, सीपीआई (एम) के विधायक विनोद सिंह, मधु मंसूरी उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिए। सुभाष मुंडा हत्याकांड के मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि घटना पर SIT की टीम का गठन हो गया है। कुछ संदिग्ध देखे गए हैं, जल्दी पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। दलादली चौक अब कहलायेगा सुभाष मुंडा चौक। वहां के नेताओं व ग्रामीणों ने कहा कि अब य़ह चौक सुभाष मुंडा के नाम से जाना जाएगा। बहुत जल्द सुभाष मुंडा की एक प्रतिमा भी लगाई जाएगी। बता दें कि बुधवार रात अपराधियों ने गोली मारकर सुभाष मुंडा की हत्या कर दी थी। सुभाष के हत्या के बाद रांची बंद कराया गया। उनके समर्थक रोड पर उतरकर विरोध किए। गुरुवार को डेथ बॉडी को रिंग रोड दलादली चौक से हटा दिया गया। रोड पर गाड़ियां चलने लगी लगी। प्रशासन के कहने के बाद शव को उनके घर ले जाया गया। 11.45 बजे शव को हटाया गया। इससे पहले सुबह 9 बजे रिंग रोड दलादली चौक पर जाम लगा दिया गया था। भारी संख्या में महिला-पुरुष सड़क जाम किये हुए थे। हत्यारों को गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे। , फॉरेंसिक टीम पहुंच गई, जिस ऑफिस में सुभाष मुंडा की हत्या की गई, वहां से टीम साक्ष्य जुटा रही है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस cctv से अपराधियों को पहचान करने में जुट गई। जाम हट गया है, लोग अपने अपने घर जाने लगे। अब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ़्तारी हो जाएगी।

Leave a Response