About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsTechnologyViral

‘पहाड़ से निकल रहा खून’ ! आखिर क्या है मामला

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। साहेबगंज जिला में पहाड़ पर खून जैसा तरल पदार्थ बह रहा है। इस माजरा को देखने के लिए कई गांव के लोग दूर दूर से आ रहे हैं। यह मामला जिला में मंडरो प्रखंड के किर्तनिया बेलभद्री पहाड़ पर का है, जहां खून जैसा तरल पदार्थ बहता देखा गया है। इसको लेकर आम नागरिकों में काफी हैरत हैं, इलाके में अलग अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे दैवीय शक्ति से भी जोड़कर देख रहा है।

प्रशासन ने बांस का घेराबंदी कराया
इस मामले में भूगर्भ शास्त्री डॉ. रंजित सिंह ने साहेबगंज डीसी राम निवास यादव को पत्र लिखकर जांच की मांग की। अभी उस स्थल को घेराबंदी कराकर सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। ये मामला मिर्जाजौकी थाना क्षेत्र बेलभद्री पहाड़ की है। जिला प्रशासन की तरफ से बांस का घेराबंदी कर उस स्थान को सुरक्षित किया गया है।

लोग दैवीय शक्ति से जोड़ रहे
गांव वालों की भीड़ देखने के लिए उमड़ी हुई है। लोग अपने हाथों पर खून जैसा तरल पदार्थ को लेकर इसे देख रहे। लोग दैवीय शक्ति से जोड़ रहे हैं तो कई तरह तरह की आशंका जाहिर कर रहे।

रांची से टीम जाकर जायजा लेगी
भू-वैज्ञानिक डॉ रंजित सिंह ने बताया कि उस स्थल पर लेटेराईट, बॉक्साइड, कंटेंट का डिपाजिट, वाटर रिजवायर और आर्टिजन के दबाव के कारण सरफेस पर फ्लो हो रहा है। पानी मोरम के संपर्क में आने से लाल हो जाता है। रांची से टीम साहेबगंज एक दो दिन में पहुंच जाएगी।तरल पदार्थ की जांच की जाएगी। तभी मालूम चल पाएगा कि क्या वजह है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response