+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

गुमला के शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने वाला आरोपी राजदीप ठाकुर पुलिस के गिरफ्त में

Share the post

रांची। झारखंड के गुमला जिले के टोटो के शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने वाले आरोपी राजदीप कुमार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी मनीष चंद्रमाल ने दी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को शिव मंदिर में किसी ने मांस का टुकड़़ा फेंक दिया था। इसके बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने इसके बाद जांच शुरू कर दी। शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने वाले 24 वर्षीय राजदीप कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि 14 अगस्त को दिन के 10 बजे किसी ने मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंक दिया था। इसके टोटो के लोगों में आक्रोश का माहौल बन गाय था। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। खूब नारेबाजी हुई थी। सूचना मिलने के बाद गुमला के कई अधिकारी व पुलिस फोर्स गांव पहुंच गए थे। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने खुद मंदिर में फेंके गए मांस के टुकड़े को साफ किया कर मंदिर को धोया था। ताकि लोगों में तनाव न हो, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुमला व रांची मार्ग को जाम कर दिया था।

Leave a Response