+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
News

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र: हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू 11.08 में शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। वेल में पहुंचे विपक्षी दल भाजपा के विधायक। प्रश्नकाल शुरू होते ही प्रदीप यादव ने मणिपुर की घटना का मामला व्यवस्था के तहत उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने मन की बात में भी इसका जिक्र नहीं किया। जवाब में भाजपा विधायकों ने आदिवासियों और दलितों की हत्या और दुष्कर्म का मामला उठाते हुए विधि व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। अमर बाउरी ने कहा कि राज्य में अपराध बेलगाम हो गया है। वेल में पहुंचकर बीजेपी विधायक हेमंत हाय हाय का नारा लगाने लगे। हंगामे के बीच सभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Response