+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, May 18, 2025
Latest Hindi News

झारखंड का मॉनसून सत्र: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 11,988 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया

Share the post

विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

रांची। 12.03 बजे स्थगन के बाद शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा नेताओं का हंगामा शुरू हो गया। वेल में पहुंचकर भाजपा विधायक नारेबाजी करने लगे। विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 11,988 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। शून्यकाल के बाद ध्यानाकर्षण की सूचनाएं ली जा रही हैं। स्पीकर ने भाजपा विधायकों से आसन पर जाने का आग्रह किया। अनंत ओझा ने कहा कि राज्य की खराब विधि व्यवस्था को लेकर कार्य स्थगन डाला था, लेकिन उस पर गौर नहीं किया गया। स्पीकर ने वन महोत्सव कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया। विधायक सरयू राय ने कहा कि 40,000 निजी विद्यालय कार्यरत हैं। लेकिन आरटीई की नई शर्तों की वजह से स्कूलों का संचालन कर पाना मुश्किल हो रहा है। जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन शर्तों को 2010 की ही नियमावली में लाया गया है। 99% विद्यालयों पर यह लागू नहीं होता है। शिक्षा विभाग से जुड़े सरयू राय के ध्यानाकर्षण सवाल पर प्रभारी मंत्री मिथिलेश सिंह के जवाब पर सीपी सिंह ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या कोई नए मंत्री आ गए हैं।

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू 11.08 में शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। वेल में पहुंचे विपक्षी दल भाजपा के विधायक। प्रश्नकाल शुरू होते ही प्रदीप यादव ने मणिपुर की घटना का मामला व्यवस्था के तहत उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने मन की बात में भी इसका जिक्र नहीं किया। जवाब में भाजपा विधायकों ने आदिवासियों और दलितों की हत्या और दुष्कर्म का मामला उठाते हुए विधि व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। अमर बाउरी ने कहा कि राज्य में अपराध बेलगाम हो गया है। वेल में पहुंचकर बीजेपी विधायक हेमंत हाय हाय का नारा लगाने लगे। हंगामे के बीच सभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Response