About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
NewsPolitics

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: ‘इंडिया’ दलों ने मणिपुर हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्र शुरू होने से पहले पक्ष व विपक्ष के नेता एक दूसरे को घेरे। विधानसभा के मुख्य द्वार पर झारखंड के ‘इंडिया’ दलों के नेताओं ने मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किए। मणिपुर और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी किए। काँग्रेस विधायक दल के नेता व संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र की सरकारी को मणिपुर में अब राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। वहां आदिवासी भाई-बहनो पर हो रहे जुल्म को रोकना चाहिए। वहीँ, इरफान अंसारी ने कहा कि मणिपुर की घटना को लेकर हमें रात में नींद नहीं आ रही। आदिवासी बहनो के साथ मारपीट किया जा रहा है, मोदी की सरकार मणिपुर पर आंख बंद कर ली है। वहीँ, विपक्ष की तरफ से राज्य के मौजूदा हालात, गिरती कानून व्यवस्था और नियोजन नीति समेत अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन किए। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि मणिपुर पर संयुक्त चर्चा होनी चाहिए। इसपर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सत्ताधारी दल मणिपुर पर राजनीति कर रहा। पहले अपने राज्य की सुरक्षा को देखना चाहिए। वहीँ, सत्र शुरू होते ही विपक्ष वेल में घुसा और नियोजन नीति को लेकर सरकार को घेरा।

Leave a Response