+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
HealthNewsPolitics

सीएम ने कहा- आपके लिए हम राज्य में संस्थाएं तैयार कर रहे। आप प्रशिक्षण लें, बहुत जल्द आपको मौका मिलेगा

Share the post

सीएम लेटेस्ट न्यूज

500 युवक-युवतियों को मिला नियुक्ति पत्र

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्टूडेंट्स के बीच नियुक्ति पत्र बांटे। मौका था आईटीआई कौशल कॉलेज, नगराटोली, रांची में  आयोजित नियुक्ति पत्र सम्मान समारोह का। सीएम ने आईटीआई कौशल कॉलेज / नर्सिंग एवं कल्याण गुरुकुल के विद्यार्थियों  के बीच 500 नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सीएम ने सेवा कैफे का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा कैफे और आईटीआई कौशल कॉलेज का अवलोकन भी किया। छात्रों को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की स्थापना हो रही है, जहां बड़े पैमाने पर नर्सिंग समेत अन्य विषयों पर शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द अपोलो अस्पताल भी प्रारंभ करने का कार्य किया जाएगा। आपके लिए हम राज्य में संस्थाएं तैयार कर रहे हैं। आप प्रशिक्षण लें, बहुत जल्द आपको मौका मिलेगा। इसके साथ-साथ जल्द से जल्द यहां पैथोलॉजी लैब की ट्रेनिंग हेतु सेंटर प्रारंभ करने का कार्य किया जाएगा, ताकि युवा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

उद्यमी बनाना है उद्देश्य

राज्य सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा सेवा कैफे के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सेवा कैफे के माध्यम से बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यवाहरिक ज्ञान की जानकारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कराई जायेगी। मालूम हो कि कल्याण विभाग की एसपीवी प्रेझा फाउंडेशन राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कालेज और एक आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रही है। इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक-युवतियों को देश की नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है।

News Box B harat latest news

Leave a Response