+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
HealthNews

बकरीद व रथ मेला को लेकर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। बकरीद और रथ मेला को लेकर रांची पुलिस ने रांची मेन रोड में फ्लैग मार्च किया। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सुधांशु जैन सहित एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भी मौजूद रहे। फ्लैग के दौर शहर के थाना प्रभारियों के साथ डीएसपी भी शामिल थे। बकरीद पर्व को लेकर डीसी व एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से ईद ईद-उल-जोहा (बकरीद) को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील भी की है। 27 जून 2023 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ईद-उल-जोहा (बकरीद) वर्ष 2023 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। ईद-उल-जोहा (बकरीद) वर्ष 2023 के अवसर पर इसके आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातारवण में बकरीद बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। ताकि जिलें में साम्प्रदायिक सद्भाव और सौहार्द बिगड़ने की संभावना पर पूरी रोक लगाई जा सकें।

29 से विधि व्यवस्था रहेगा चाक चौबंद

  • 29 जून से 1 जुलाई तक विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए गश्ती दलों की प्रतिनियुक्ति, स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षित दंडाधिकारी एवं मस्जिदों की सुरक्षा हेतु बल की प्रतिनियुक्ति की गई।
  • प्रतिनियुक्त स्टैंटिक दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति पालीवार सुबह 6 से 2 बजे दिन एवं 2 बजे दिन से रात 10 बजे रात्रि तक रहेगी।
  • रांची जिलें के बाहरी क्षेत्र में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व की नमाज कई स्थानों में पढ़ी जायेगी एवं रांची ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर नमाज पढ़ी जायेगी। इन सभी स्थानों में प्रतिनियुक्त अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। ताकि बकरीद का पर्व बिना किसी परेशानी से सुगमता से सम्पन्न हो जाए।
  • बकरीद पर्व के दौरान पेयजल की व्यवस्था एवं साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा करना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए वरीय पदाधिकारी इसका मुआयना कर इसके लिए संबंधित सुपरवाइजर और जोनल सुपरवाइजर आपस में समन्वय बना सकेंगे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response