About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

पिठोरिया में सरहुल शोभायात्रा के दिन हुई मारपीट को लेकर SIT का गठन | 2 आरोपी गिरफ्तार

Share the post

रांची। पिठौरिया थाना अंतर्गत हेंठ बालू गांव में सरहुल शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई मारपीट हुई थी। घटना के को लेकर पिठौरिया थाना में एससी/एसटी अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल दो अभियुक्तों आरिफ अंसारी जाकिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के खिलाफ सघन छापामारी की जा रही है। घटना के अनुसंधान हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। 
क्या है मामला

1 अप्रैल 2025 को सरहुल जुलूस के दौरान हेंठ बालू गांव में ईद की सजावट टूट जाने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके बाद मारपीट तक की नौबत आ गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। ईद की सजावट तोड़ने का आरोप एक पक्ष ने लगाया। इसी बात को लेकर पहले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगे। फिर दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। सरहुल जुलूस में निकले लोगों ने बताया की हरगढ़ी स्थान के पास मारपीट के बाद सरना झंडा को भी फेंक दिया गया। साथ ही साथ कई लोगों को लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। इसमें गांव के रवि पहान, पाहन नगदेव, मनक पाहन, संदीप पहान को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट करने का आरोप आदम अंसारी, आरिफ अंसारी, मिंटू अंसारी, आबिद अंसारी पर लगे। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे।

अंजुमन ने मामले को लेकर बैठक किए

कांके सेन्ट्रल अंजुमन कमेटी की ओर से मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठककर हेंठ बालू घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही निर्णय लिया गया की उपद्रव करने वाला का कोई जात धर्म नहीं होता है। समाज के लोग प्रशासन के साथ हर संभव खडे है। जो भी घटना मे शामिल है उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। घटना मे शामिल उपद्रवियों को प्रशासन की मदत करते हुए ढूंढेंगे और प्रशाशन को सौपेंगे। आपसी भाईचारगी व सौहार्द को बिगड़ने नहीं देंगेे।

Leave a Response