+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeNews

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक-छात्रा में हुआ प्यार | फिर दोनों ने कर ली शादी | लड़की को मिला धोखा, फंदे से झूल कर दे दी जान

Share the post
  • प्यार-इश्क और धोखा में एक युवती की गई जान
  • शादी से लड़के वाले खुश नहीं थे
  • शादी के बाद लड़की अपने ससुराल नहीं गई

रांची। बिहार के भागलपुर जिला में प्यार-इश्क और धोखा में  एक युवती ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। गुरु शिष्य का रिश्ता तो पवित्र होता है, लेकिन कलयुगी शिक्षक ने एक  छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद उसे धोखा भी दे दिया। लड़की ने तंग आकर फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला भागलपुर के कहलगांव एनटीपीसी सलेमपुर का है। जहां पिता शंभू राम अपनी 21 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी की शादी कस्बा गांव का रहने 26 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र कुमार से कर दी। लेकिन इस शादी लड़के वाले शुरू से ही खुश नहीं थे। इसलिए लड़की को ससुराल नहीं आने दिया गया। लड़के धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी से कहा जब मां-पिताजी मान जाएंगे तभी मैं तुम्हें ससुराल ले जाऊंगा। शादी के एक महीने बीत जाने के बाद भी लड़की अपने ससुराल नहीं गई। फिर दोनों पति-पत्नी में मोबाइल पर कहासुनी हुई और युवती ने अकेला घर पाकर अपने मां के घर में फंदे से झूलकर जान दे दी।

मंदिर में हुई थी शादी

बता दें कि शिवानी धर्मेंद्र से ट्यूशन पढ़ा करती थी। इसी दौरान दोनों में आंखें चार हुई और यह प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि शादी करने को दोनों तैयार हो गए। दोनों ने यह भी नहीं सोचा कि हम दोनों गुरु शिष्य हैं और गांव की हैसियत से भाई बहन भी लगते हैं। दोनों की शादी लड़की वालों ने एक मंदिर में करा दी। लेकिन लड़के वाले शादी से इंकार कर रहे थे। मामला यहीं पर नहीं थमा, दहेज के लिए भी लड़के वालों ने डिमांड करना शुरू कर दिया। इन सब बातों से तंग आकर युवती ने अपने मायके में फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घर की एकलौती बेटी थी

शिवानी कहलगांव कॉलेज में ही बीए पार्ट-2 की पढ़ाई कर रही थी। वहीं, लड़का ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवन यापन करता था। लड़की अपने परिवार में अकेली बहन थी, जिसके दो भाई हैं। दोनों पंजाब में मजदूरी करते हैं। पिता शंभू राम के काम का कोई निश्चित नहीं है और मां पूनम देवी एनटीपीसी के दुकान में काम करती हैं। मृत युवती की मां ने कहलगांव एनटीपीसी थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भी कराया।

लड़की की मां ने कहा, मुझे इंसाफ चाहिए

वहीं, शिवानी की मां पूनम देवी ने बताया की मेरी बेटी उस लड़के से कई वर्षों से प्यार करती थी। गांव में भी यह चर्चा का विषय बन गया था। इसलिए हम लोगों ने दोनों की शादी मंदिर में करा दी। लेकिन मुझे क्या पता था कि इसका पति धोखेबाज निकलेगा। इस युवक के धोखा देने के चलते मेरी बेटी का यह हाल हुआ है। मुझे इंसाफ चाहिए।

Leave a Response