+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खूंटी में रोड शो करेंगे | बुधवार को गुजरात के सीएम लोहरदगा व जनरल वीके सिंह पलामू आएंगे

Share the post

मंगलवार को खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण व चाईबासा से जोबा मांझी नामांकन करेंगी

रांची। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी मंगवार को खूंटी में रोड शो करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर 1:10 बजे बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से खूंटी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे एनडीए उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के समर्थन में खूंटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रांची के लिए रवाना होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 11 खूंटी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। वहां से अर्जुन मुंडा के साथ समाहरणालय नामांकन के लिए जाएंगे। वे 11:40 बजे रोड शो करते हुए पतरा मैदान, खूंटी पहुंचेंगे, वहां सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 24 अप्रैल को लोहरदगा में गुजरात की सीएम भूपेंद्र पटेल आएंगे, वे समीर उरांव के नामांकन के दौरान शामिल रहेंगे। 24 को ही विष्णुदयाल राम के नामांकन के दौरान जनरल वीके सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से खूंटी लोकसभा के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा व चाईबासा से जोबा मांझी भी नामांकन करेंगी। दोनों के नामांकन के दौरान झारखंड गठबंधन के कई मंत्री व नेता शामिल होंगे।

Leave a Response