About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

कालीचरण मुंडा के नॉमिनेशन के बाद गठबंधन ने दिखाई ताकत | रोड शो में उमड़ा हुजूम

Share the post

बीजेपी के अर्जुन मुंडा ने भी किया नामांकन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए

रांची। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन के बाद इंडिया गठबंधन ने अपनी एकता व ताकत दिखाई। कालीचरण के नॉमिनेशन करने के दौरान ऑपरेटिव मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। यहां गठबंधन के कार्यकर्ताओं से पूरा मैदान भरा था। मंच से सीएम चंपई सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दशरथ गगरई, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, बंधु तिर्की सहित कई नेताओं ने हुंकार भरी। सबने एक स्वर में कहा कि कालीचरण मुंडा को इस बार जीता कर भेजना है। भाजपा नेे जिस तरह से देश के अंदर माहौल बनाया है, उससे बदला लेने का समय आ गया है। आदिवासी-मूलवासी को एक होकर खूंटी से भाजपा को हराना है। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा समेत सभी नेताओं ने बारी-बारी से जनता को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इंडिया की जीत का दावा किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा नामांकन करने के बाद पदयात्रा करते हुए सभा स्थल पहुंचे थे। जनसभा खत्म होने के बाद खुली जीप में सवार होकर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, खूंटी के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, गुलाम अहमद मीर, आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर ने रोड शो किया। रोड शो के दाैरान जबरदस्त उत्साह लोगों में दिखा। रोड शो में भारी संख्या में कांग्रेस व जेएमएम के कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा समाज और देश का विकास करती है : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन में शामिल हुए। वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन लोगों में खौफ पैदा कर उनका समर्थन हासिल करना चाहती है। भाजपा प्यार, मोहब्बत और मान सम्मान कर उनका समर्थन चाहती है। झूठ बोलकर और जनता की आंखों में धूल झोंककर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती। इंडी गठबंधन के लोग यही काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा की झारखंड गठन के बाद भाजपा के तीन सीएम हुए। इनमें से किसी पर भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे। झारखंड के एक सीएम सरकार के मेहमान है। पहली बार मैंने किसी सीएम को डेढ़ दिन तक लापता होते सुना था। वह भी झारखंड के ही थे। इस अवसर पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, लोकसभा के प्रभारी रविंद्र राय, कर्मवीर सिंह, विमला प्रधान, सत्यनारायण सिंह, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोच मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Response