About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsSocial

हटिया विधायक नवीन जायसवाल की माता का निधन

Share the post

कल हरमू मुक्ति धाम में सुबह 9.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा

रांची। हटिया विधायक नवीन जायसवाल की माता शांति जायसवाल का आज शाम निधन हो गया। 71 साल की शांति जायसवाल को शाम 5 बजे हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें रिम्स में एडमिट कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। शांति जायसवालअपने पीछे 2 पुत्र व एक पुत्री सहित भारापूरा परिवार को छोड़ गईं। मंगलवार को हरमू मुक्ति धाम में सुबह 9.30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता व हटिया विधायक नवीन जायसवाल की माता के निधन पर प्रदेश भाजपा ने शोक जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विधायक नवीन जायसवाल की माता शांति जायसवाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मरांडी ने आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व परिजनों को दुख सहने की ताकत एवम धैर्य प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री ल सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ,राकेश प्रसाद, आरती कुजूर सहित अन्य शामिल हैं।

Leave a Response