+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
HealthNews

पिता को सांप ने काटा | बेटे ने सांप को बोरे में बंद करके अस्पताल पहुंच गया

Share the post

रांची। झारखंड के पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। गोदरमा गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद व्यक्ति की हालत खराब होने लगी, उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच व्यक्ति का बेटा पीछे से बोरे में बंद करके सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टर से कहा कि इसी सांप ने मेरे पिता को काटा है। सांप देखकर डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों की हालत खराब हो गई। थोड़े देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में रेस्क्यू टीम को बुला कर सांप को जंगल मे छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार गोदरमा गांव में शनिवार को एक व्यक्ति के घर में कोबरा सांप निकला था। जिस व्यक्ति के घर मे सांप निकला था, उसने एक स्थानीय सपेरा को बुलाया। सपेरा सुरेंद्र वहां पहुंचा और सांप पकड़ने की कोशिश करने लगा। वह कोबरा सांप का रेस्क्यू कर रहा था, इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। शुरुआत में उन्होंने जड़ी बूटी से अपना इलाज करना चाहा, लेकिन उनकी हालत और खराब होने लगी। सुरेंद्र की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। इस दौरान सुरेंद्र का बेटा भी वहीं मौजूद था, बेटे ने तुरंत सांप को पकड़ कर बोरे में बंद कर लिया। सुरेंद्रत को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया। जहां उसका बेटा सांप लेकर पहुंच गया, डॉक्टरों ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो बेटे ने बोरे में बंद सांप को निकाल कर दिखा दिया।

Leave a Response