+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsSport

कोरिया ओपन: नंबर-1 जोड़ी को हराकर भारत के सात्विक-चिराग ने जीत का जश्न ‘गंगनम’ नृत्य करके मनाया | देखें वीडियो

Share the post

रांची। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने रविवार को पुरुष युगल फाइनल में दुनिया की नंबर वन जोड़ी इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान को 17-21, 21-13, 21-14 से हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट खिताब जीत लिया। जीत के बाद भारत के सात्विक-चिराग ने जीत का जश्न ‘गंगनम’ नृत्य करके मनाया। भारतीय जोड़ी एक गेम से पिछड़ रही थी, लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाला। शनिवार को भारतीय जोड़ी ने चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे गेम में रोमांचक जीत से फाइनल में प्रवेश किया था। सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब भी जीते हैं।

सात्विक और चिराग की जोड़ी बनने के बाद कई खिताब जीते

सात्विक और चिराग ने जोड़ी बनाने के बाद कई खिताब अपने नाम किए हैं, जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप का स्वर्ण पदक, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के अलावा सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में जीत शामिल है। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर छह स्तर में विभाजित होता है जिसमें विश्व टूर फाइनल्स, चार सुपर 1000 टूर्नामेंट, छह सुपर 750 टूर्नामेंट, सात सुपर 500 टूर्नामेंट और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट शामिल होते हैं। टूर्नामेंट का एक अन्य वर्ग बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 स्तर है जिससे भी रैंकिंग अंक मिलते हैं। सात्विक-चिराग की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी को 33180 अमेरिकी डॉलर यानी के करीब 27 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली है।

Leave a Response