+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Viral

धुर्वा थाना के बैरक में शॉट सर्किट से लगा आग | दमकल ने आग पर काबू पाया

Share the post

रांची। धुर्वा थाना के बैरक में सुबह एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सुबह करीब 8.25 बजे बैरक में आग लग गई। छोटे से रूम में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर थेड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बैरक में कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखी हुई थी। वहीं, जवान सुबह का नाश्ता हिटर में बना रहे थे। सूत्रों ने बताया कि हिटर के पास ही डीजल को किसी समान में ढाला जा रहा था, इसी दौरान आग लग गई। रूम के चारो तरफ व बाहर में बिजली के खुले वायर में आग पकड़ ली। सूचना मिलने के बाद थाना के कई वरीय पदाधिकारी पहुंचे। अब आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Response