कंपकंपाती ठंड : झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल रही | घने कोहरे और धुंध का येलो अलर्ट
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/87-1.webp)
![Shivering cold: Cold wave is going on in many districts of Jharkhand. Yellow alert of dense fog and mist](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/87-1.webp)
16 और 17 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी संभावना
रांची। कंपकंपाती ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह व दोपहर के बाद ठंड से लोग हिल जा रहे हैं। बच्चे व बूढ़े लोगों को इसकी खासी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। झारखंड के कई जिले घने कोहरे और धुंध की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में ये और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने धुंध और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर शीतलहर भी चल रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है व ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 16 और 17 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी संभावना जाहिर की है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। राज्य के सभी जिलों का तापमान गिरते ही जा रहा है। 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। डालटनगंज में 5 डिग्री पारा चला गया। पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड में सर्द हवा के प्रवाह को रोक दिया था, विक्षोभ खत्म हो गया है और उत्तर से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा से झारखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बादलों के छंटने की वजह से तापमान गिर रहा है। अगले कुछ दिनों तक स्थिति इसी तरह रहेगी। 17 और 18 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का भी संभावना जताई गई है। राज्य के कई जिलों में सात डिग्री सेसि तक न्यूनतम तापमान गिरा। 5 जनवरी से बादल के कारण तापमान बढ़ने लगेगा, मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रह सकता है।