+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

झारखंड में कड़ाके की ठंड | राज्यभर में शीतलहर का प्रकोप

Share the post

रांची। 25 नवंबर 2025 को झारखंड ने इस सीजन की अब तक की सबसे तेज ठंड महसूस की। राज्य का सबसे ठंडा जिला खूंटी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोड्डा जिला 29.7 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। राज्य के नागरिकों को अगले कुछ दिनों में सर्दी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। राज्य के नागरिकों को अगले कुछ दिनों में सर्दी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सिफारिश की गई है। हालांकि 26 को कई जिलों में तापमान में बदलाव हुई है। यानी ठंड थोड़ा कम हुआ है।

राज्यभर में बढ़ी कनकनी

उत्तर-उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से झारखंड के अधिकांश जिलों में ठंड ने कहर दिखाया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। 10 डिग्री से नीचे तापमान वाले प्रमुख शहरों में शामिल हैं:

  • रांची: 9.2℃
  • डाल्टनगंज: 8.2℃
  • बोकारो: 9.1℃
  • गुमला: 7℃
  • हजारीबाग: 7.8℃
  • लातेहार: 9.5℃
  • लोहरदगा: 7.4℃
  • सिमडेगा: 7.2℃

अगले 6 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहेगी, जिसके बाद आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। अगले 12-18 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए एडवाइजरी

शीतलहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को शीतलहर से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आम जनता के लिए जारी सलाह में कहा गया है:

  • स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की नियमित जानकारी लेते रहें
  • ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें
  • बीमार होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं

Leave a Response