About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
CricketSport

रोहित-विराट की रांची एंट्री | JSCA स्टेडियम तैयार | 30 नवंबर को मैच

Share the post

रांची। रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के वनडे मैच को लेकर झारखंड की राजधानी ठंड के मौसम भी गर्म है। हर ओर बस क्रिकेट का ही खुमार है। टिकट काउंटर में लोगों की भीड़ उमड़ रही। हर कोई इस मैच का गवाह बनना चाह रहा। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। तीन साल बाद रांची में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी ने पूरे शहर में उत्साह का एक अलग ही माहौल बना दिया है। स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक, सोशल मीडिया से लेकर फैन जोन तक, हर तरफ इसी मैच की चर्चा है। वहीं, खिलाड़ियों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार की शाम टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा भी रांची पहुंच गए। रोहित शर्मा की एक झलक देखने को लेकर एयरपोर्ट में फैंस बेताब दिखे। लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण कोई भी रोहित के करीब नहीं पहुंच सका। लेकिन रोहित शर्मा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया व हाथ उठाकर लोगों को अभिवादन स्वीकार किया। रोहित के एयरपोर्ट से आते ही फैंस रोहित…रोहित चिल्लाने लगे। वहीं, सुबह में किंग विराट कोहली भी रांची पहुंच गए। कोहली शाम में जेएससीए स्टेडियम भी गए।

राणा और अर्शदीप सबसे पहले आए

25 नवंबर को हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह रांची पहुंचे थे। दक्षिण अफ्रीका कुछ खिलाड़ी बुधवार को रांची आए हैं। गुरुवार तक दोनों टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे और फिर अभ्यास सत्र शुरू होगा। स्टेडियम की तैयारियां लगभग पूरी हैं। पिच और आउटफील्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है। मैदान की घास की कटाई, ड्रेसिंग रूम, प्रवेश द्वार, प्रेस बॉक्स, फूड कोर्ट, सुरक्षा और पार्किंग जैसे सभी इंतजामों पर प्रशासन और स्टेडियम प्रबंधन ने मिलकर काम किया है। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए विभिन्न गेट्स पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

6 वनडे खेले जा चुके हैं

JSCA स्टेडियम में अब तक 6 वनडे और 3 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। यहां आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में हुआ था। तीन साल बाद यहां क्रिकेट के जादू ने एक बार फिर से दस्तक दी है। धोनी की इस धरती पर जब भी कोई बड़ा मैच होता है, दर्शकों का जोश माहौल को और भी खास बना देता है। खिलाड़ियों के आने के साथ ही शहर का क्रिकेट उत्साह बढ़ता जा रहा है। 30 नवंबर का यह वनडे मुकाबला रांचीवासियों के लिए सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि लंबे इंतजार के बाद मिली एक अनमोल सौगात है।

Leave a Response