+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
CricketSport

2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल आया सामने | भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को

Share the post

रांची। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2026 टी20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह मेगा इवेंट 7 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 8 मार्च, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है।

मुख्य आकर्षण: भारत बनाम पाकिस्तान

टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान के बीच, 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

ग्रुप्स

  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स, नामीबिया
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
  • ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
  • ग्रुप D: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

टूर्नामेंट का पहला दिन (7 फरवरी):

पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे:

  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स
  • भारत बनाम यूएसए (मुंबई में)
  • वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश

भारत के मैचों का कार्यक्रम:

  • 7 फरवरी: भारत बनाम यूएसए, मुंबई
  • 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली
  • 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (श्रीलंका)
  • 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद

वेन्यू और फाइनल की विशेष शर्त:

टूर्नामेंट के मैच भारत और श्रीलंका में आयोजित होंगे।

  • भारत के वेन्यू: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद।
  • श्रीलंका के वेन्यू: कोलंबो (आर. प्रेमदासा और एस. स्पोर्ट्स क्लब), कैंडी (पल्लेकेले स्टेडियम)।

फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने का प्रस्ताव है। हालांकि, अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुँचती है, तो फाइनल मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा। इसी तरह, सेमीफाइनल मैचों के लिए भी यह शर्त लागू होगी।

रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बेसडर:

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 2026 टी20 विश्व कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया है। रोहित शर्मा ने ही भारत की कप्तानी में 2024 टी20 विश्व कप जीता था। जय शाह ने कहा कि इस भूमिका के लिए रोहित शर्मा से बेहतर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं हो सकता और वे वैश्विक स्तर पर इस टूर्नामेंट को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Response