+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

पत्नी की हत्या व 2 महिलाओं को चाकू मारने वाला साइको किलर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share the post

रांची। बोकारो के चंद्रपुरा का साइको किलर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपनी पत्नी की हत्या और 2 महिलाओं पर चाकू से हमला कर भाग रहे साइको किलर अजय रविदास को पुलिस चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबेड़ा हॉल्ट से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर पुलिस आगे की जांच की जा रही है। बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने आरोपी अजय रविदास की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अजय रविदास अब पुलिस हिरासत में है। उसे चंद्रपुरा से रेलवे के राजाबेड़ा हॉल्ट के पास से पकड़ा गया है। आरोपी अजय रविदास से मामले में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डर से महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल रही थीं

मिली जानकारी के अनुसार राजबेड़ा हॉल्ट के पास एक दुकान पर आरोपी सिगरेट लेने गया था, जहा कुछ युवकों ने उसकी इनाम वाली फोटो सोशल मीडिया पर देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद वह पुलिस के गिरफ्त में आ गया। साइको किलर की दहशत से महिलाएं घर के बाहर नहीं निकल पा रही थीं। चंद्रपुरा इलाके में लगातार दो वारदात होने से पूरे इलाके में खौफ था। साइको किलर के आतंक को देखते हुए जिला पुलिस ने आरोपी अजय रविदास की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपया नकद इनाम देने का ऐलान किया था।

पत्नी की हत्या के बाद 2 महिलाओं को मारा चाकू

पांच दिनों के अंदर पत्नी की हत्या कर दो महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले अजय रविदास (35 वर्ष) को जिले की पांच थानों की पुलिस तलाश कर रही थी। 2 जुलाई को उसने पत्नी की हत्या कर दी।5 जुलाई को अजय रविदास ने गोमिया निवासी एक अन्य महिला गुड़िया देवी को चाकू मार दिया। 7 जुलाई को चंद्रपुरा की रहने वाली महिला शोभा पांडेय (35 वर्ष) पर फरसा से हमला कर फरार हो गया था। दोनों महिलाएं अस्पताल में इलाजरत हैं।

Leave a Response