+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

नशा के चक्कर में गार्ड की धारदार हथियार से मारकर हत्या | आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Share the post

रांची। शहर में इन दिनों क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रांची में आए दिन मडर, लूट खुलआम हो जा रही है। अब ताजा मामला तुपुदाना ओपी क्षेत्र का है। जहां एक अपार्टमेंट में गार्ड का काम करने वाले को धारधार हथिया से मार दिया गया। हालांकि पुलिस ने तुरंत हथियार के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट के गार्ड की नशा करने के दौरान विवाद होने पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक गार्ड का नाम विद्यानंद शर्मा है। वह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है।  शनिवार देर रात गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में यह हत्या हुई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Response