+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: चौथे दिन भी अंदर व बाहर का माहौल गर्म रहेगा

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। पक्ष व विपक्ष के बीच सदन के अंदर व बाहर जमकर पॉलिटिक्स चल रही है। अभी तक सदन का माहौल काफी गर्म रहा है, सदन के अंदर विपक्ष लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करता रहा है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पास हो गया है। सत्र के चौथे दिन भी सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्ष लगातार राज्य की विधि-व्यवस्था, सुखाड़ और नियोजन सहित अन्य मुद्दों को लेकर सदन के अंदर और बाहर हंगामा कर रहा। प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य चौथे दिन होने हैं। आज सदन में प्रतियोगी परीक्षा में कदाचार रोकने सहित अन्य विधेयकों पर चर्चा होगी। इसके अलावे प्रश्नकाल के जरिए विपक्ष सरकार पर नियोजन नीति सहित विभिन्न मुद्दों पर निशाना साधते हुए नजर आएगा। मंगलवार को ध्वनि मत से ही झारखंड विनियोग(संख्या) विधेयक 2022-23 भी सदन में पास हो गया।

Leave a Response