+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

सीट शेयरिंग को लेकर झारखंड में कोई विवाद नहीं है : मंत्री आलमगीर आलम

Share the post

राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में गजब का उत्साह है

रांची। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेकर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व मंत्री आलमगीर आलम शुक्रवार को रांची पहुंच गए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। हमलोग पहले भी एक साथ मिलकर चुनाव लड़े है आैर इस बार भी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे व ज्यादा से ज्यादा सीट झारखंड में जितेंगे। झारखंड में आज भी हमारा गंठबंधन है आैर आगे भी रहेगा। आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा व आरजेडी कांग्रेस का पुरानी साथी है। आलाकमान को सारी बातों से अवगत करा दिए है। यहां किसी प्रकार को कोई परेशानी नहीं है।

पांचों प्रमंडल में होगा राहुल गांधी का यात्रा

वहीं, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे भारत में अन्याय का दौर चालू है, जिस तरह के कवायद एंजेसियों द्वारा की जाती है, सबलोग कहीं न कहीं मर्माहत है घबराए व लोग डरे हुए हैं। ऐसे में हमलोग गठबंधन तरीके से करने जा रहे हैं। शीर्ष नेताओं को फीडबैक दे दिया गया है। बहुत जल्द शीर्ष नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा व आरजेडी से बात करेगा। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में खासा उत्साह है। जिस तरह से झारखंड में अन्याय हो रहा है, निश्चित रूप से राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के लिए बहुत ही उत्साह वाला होगा। पांचों प्रमंडल में राहुल गांधी की यात्रा होगी। बंगाल से होते हुए दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, देवघर व अन्य जगहों पर जाएंगे। धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, जमशेदपुर होते हुए ओडिशा जाएंगे। फिर पलामू व गढ़वा होते हुए छत्तीसगढ़ जाएंगे।

Leave a Response