

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भारतीय निर्वाचन आयोग के कार्यालय में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से मुलाकात कर गांडेय विधानसभा में उप चुनाव कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर झामुमो के विधायक नलिन सोरेन, भूषण तिर्की, दिनेश विलियम मरांडी, महासचिव विनोद पांडेय व सुप्रीय भट्टाचार्य शामिल थे। आपको बता दें कि गांडेय से सरफराज अहमद ने अचानक 31.12.23 को विधायक के पद से इस्तिफा दे दिए थे। इसके बाद से झारखंड का सियासी पारा पूरी तरह से हाई हो गया है। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गांडेय में चुनाव कराने को लेकर पूरी ताकत लगा दी है।
add a comment